पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहे तनाव और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संकट के बीच आज घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में ₹60 प्रति सिलेंडर की भारी बढ़ोतरी की गई है. तेल कंपनियों द्वारा की गई इस वृद्धि के बाद, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब ₹913 हो गई है.
यह बढ़ोतरी उज्वला योजना के लाभार्थियों को छोड़कर अन्य सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रभावी होगी. विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में अस्थिरता के कारण आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है.
Tags
Economy